Thursday, February 23, 2017

शिव वंदना

           शिव वंदना
शिव नाम बड़ा है शिव धाम बड़ा है
शिव शब्द बड़ा है शिव काम बड़ा है।
शिव की पूजा कर शिव को वंदन कर
शिव की चरणों में तू आज नमन कर।
शिव  ही  तेरा  बेड़ा  पार  करेंगे
शिव ही तो तुमको स्वीकार करेंगे।
वो कैलास निवासी  घट घट वासी
वो रहते है हर गली गली कासी।
शीश पर चन्द्र माँ और गंग धारी
वो  देवो  के  महादेव  अवतारी।
वो  रामेश्वर  है  वो  परमेश्वर  है
वो ही काल के महाकालेश्वर है।
वही सोमनाथ और नागेश्वर है
वही वेदनाथ और त्रमकेश्वर है।
जटाधारी  और  डमरू  वाले  है
वो शिव शंकर ही भोले भाले है।
रहते  है  वो  पत्थर  पत्थर  कंकर
जय जय शिव शंकर जय जय शिव शंकर ।
मोहित जागेटिया

       शिव वंदना

शिव नाम बड़ा है शिव धाम बड़ा है
शिव शब्द बड़ा है शिव काम बड़ा है।
शिव की पूजा कर शिव को वंदन कर
शिव की चरणों में तू आज नमन कर।
शिव  ही  तेरा  बेड़ा  पार  करेंगे
शिव ही तो तुझको स्वीकार करेंगे।
वो कैलाश निवासी  घट घट वासी
वो रहते हैं हर गली गली काशी।
शीश पर चन्द्र माँ और गंग धारी
वो  देवों  के  देव  बड़े अवतारी ।
वो  रामेश्वर  है  वो  परमेश्वर  हैं
वो ही काल के महाकालेश्वर हैं।
वही सोमनाथ और नागेश्वर हैं
वही वेदनाथ और त्र्यम्बकेश्वर हैं।
जटाधारी  और  डमरू  वाले  हैं
वो शिव शंकर ही भोले भाले हैं।
रहते  हो तुम  पत्थर  पत्थर  कंकर
जय जय शिव शंकर जय जय शिव शंकर ।
मोहित जागेटिया

शिव

दोस्तों,
आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
मेरे ईष्ट,मेरे आराध्य परम् पिता परमेश्वर देवो के देव महादेव की चरणों में कोटि कोटि वन्दन करता हूँ।जगत पिता से ये ही दुआ करता हूँ की वो सबका कल्याण करें।
      शिव नमन
हे दिन दुखियों के तुम हो वो दाता
मेरे  और  सब  के  भाग्ये विधाता।
हे करूणा  निधि हे करूणा  कारी
हे परमपिता  परमात्मा  विषधारी।
हे शिव शम्भू परमपिता परमेश्वर
तुमको प्रणाम शिव शंकर हे ईश्वर।
      मोहित जागेटिया

Monday, February 13, 2017

वेलेंटाई डे

सही है प्यार का कभी त्यौहार नही होता है।
प्यार  में  लेन  देन  से  व्यापार नही होता है।
करते है जो सच्चा प्यार किसी से उनके लिए
वैलेंटाइन  डे  का  इंतजार  नही  होता  है।
        मोहित

वेलेंटाई डे दोस्ती पर

दोस्ती ,फूल और खुशबू की तरह निभायेंगे।
तुम्हारे  लिए  हर  गम  में  भी  मुस्करायेंगे।
जीवन के हर मोड़ पर साथ देने का वादा ,
तुम  से  दूर  भी  रहेंगे  पर  नही  भुलायेंगे ।
      मोहित

Wednesday, February 8, 2017

जन्म दिन मुक्तक

जीवन में हर क्षण खुशियों की सौगात मिलें।
हर  सपना  पूरा  हो  वो  उनको  रात  मिलें।
  को  जन्म  दिन  पर  मेरी ये ही दुआ
खुदा  दरबार  में  रहमत  की  बरसात मिलें।
             मोहित जागेटिया

Saturday, February 4, 2017

समय पर कविता

   समय

में समय हूँ कभी नही रुकता हूँ

में समय हूँ कभी नही झुकता हूँ।

में हर पल चलता रहता हूँ 

 हमेशा बदलता रहता हूँ।

जिसनें भी पहचाना है 

उसको मेने  जाना है।

किसी की में दास्तान लिखता हूँ 

किसी का में सम्मान लिखता हूँ।

मेरे प्रभाव से ही कोई आगें बड़ता है 

मेरे अभाव से ही कोई पीछे रहता है।

में कभी दिन तो कभी रात बन जाता हूँ 

में दो दिलो की कभी बात बन जाता हूँ।

में कभी सुबह तो शाम बन जाता हूँ 

कभी किसी का में नाम बन जाता हूँ ।

    Mohit

Thursday, February 2, 2017

कास वो लड़की मेरी बन जाती

कास वो लड़की मेरी बन जाती
मेरे हर सपने को पूरा कर पाती
मेरे घर आंगन आ कर वो
मेरे सपनो को वो सजाती।
कास वो लड़की मेरी बन जाती,,,,
मेरे घर की रौनक वो होती
मेरे घर आंगन में वो सोती
हकिगत ख़्वाब वो बन जाती
कास वो लड़की मेरी बन जाती।
मिल कर एक दूजे के सपने को पूरा करते
सपने पूरे हो उस रास्ते पर हम चलते
नेक इरादे होते नही झुटे वादे होते
कास वो लड़की मेरी बन जाती।
मेरे अरमान भी पूरे होते
ये दिन भी इतने बूरे न होते
साथ हम भी उस के चलते ।
कास वो मेरे घर आती
कास वो लड़की मेरी बन जाती।
अब हर ख़्वाब भी टूट गया
साथ उनका भी छूट गया।
वो किसी और के साथ सपनो को सजा रही है
वो अपनी नई दुनिया को बसा रही।
अपनी दुनिया में वो आबाद रहें
जहाँ भी रहें वो अब खुशहाल रहें।
मोहित