Thursday, February 23, 2017

शिव वंदना

           शिव वंदना
शिव नाम बड़ा है शिव धाम बड़ा है
शिव शब्द बड़ा है शिव काम बड़ा है।
शिव की पूजा कर शिव को वंदन कर
शिव की चरणों में तू आज नमन कर।
शिव  ही  तेरा  बेड़ा  पार  करेंगे
शिव ही तो तुमको स्वीकार करेंगे।
वो कैलास निवासी  घट घट वासी
वो रहते है हर गली गली कासी।
शीश पर चन्द्र माँ और गंग धारी
वो  देवो  के  महादेव  अवतारी।
वो  रामेश्वर  है  वो  परमेश्वर  है
वो ही काल के महाकालेश्वर है।
वही सोमनाथ और नागेश्वर है
वही वेदनाथ और त्रमकेश्वर है।
जटाधारी  और  डमरू  वाले  है
वो शिव शंकर ही भोले भाले है।
रहते  है  वो  पत्थर  पत्थर  कंकर
जय जय शिव शंकर जय जय शिव शंकर ।
मोहित जागेटिया

       शिव वंदना

शिव नाम बड़ा है शिव धाम बड़ा है
शिव शब्द बड़ा है शिव काम बड़ा है।
शिव की पूजा कर शिव को वंदन कर
शिव की चरणों में तू आज नमन कर।
शिव  ही  तेरा  बेड़ा  पार  करेंगे
शिव ही तो तुझको स्वीकार करेंगे।
वो कैलाश निवासी  घट घट वासी
वो रहते हैं हर गली गली काशी।
शीश पर चन्द्र माँ और गंग धारी
वो  देवों  के  देव  बड़े अवतारी ।
वो  रामेश्वर  है  वो  परमेश्वर  हैं
वो ही काल के महाकालेश्वर हैं।
वही सोमनाथ और नागेश्वर हैं
वही वेदनाथ और त्र्यम्बकेश्वर हैं।
जटाधारी  और  डमरू  वाले  हैं
वो शिव शंकर ही भोले भाले हैं।
रहते  हो तुम  पत्थर  पत्थर  कंकर
जय जय शिव शंकर जय जय शिव शंकर ।
मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment