Saturday, June 10, 2017

मेरा प्यारा भारत

           मेरा प्यारा भारत
सबसे   प्यारा   मेरा  भारत  महान  है
सबसे  अच्छा  यहाँ  का  तो  इंसान है।
हिन्दू , मुस्लिम,  सिख,  ईसाई  भाई है
इनको  समझना  इतना  ही आसान है।
सबकी  वेश भूषा ,रहन सहन अलग है
सबका  अपना  अपना  एक  ईमान है।
यहाँ  पर  तो  पूजा , आस्था  विश्वास है
यहाँ  पर  पत्थर  पत्थर  में भगवान है ।
संसार   में    लहराता    हमारा    झंडा
ये  नही  झुकें  इस  में  हमारी  जान  है।
गांव  शहर  वाला ,गरीब  अमीर  वाला
ये   सबसे   प्यारा   मेरा   हिंदुस्तान  है।
मोहित जागेटिया


No comments:

Post a Comment